टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरों में शुमार अर्जुन बिजलानी ने छोटे पर्दे के कलाकारों की कठिनाइयों पर खुलकर बात की है। लेट पेमेंट और हेक्टिक वर्किंग आवर्स को लेकर उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी थकाने वाला है। 'मेरा एंग्री मॉड' जैसे शोज से घर-घर मशहूर अर्जुन का यह बयान इंडस्ट्री में काम करने वालों के दर्द को उजागर करता है।
