अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आने वाला है, और इस मौके पर बॉलीवुड की उन फिल्मों को याद करना लाजमी है जिन्होंने न सिर्फ स्क्रीन पर महिलाओं की ताकत दिखाई, बल्कि समाज को आईना भी दिखाया। ये वुमन-सेंट्रिक सिनेमा कहानियां हैं मां की ममता से लेकर विद्रोह की आग तक। 'मदर इंडिया' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन 8 फिल्मों ने साबित किया कि हीरोइनें ही असली हीरोज हैं। ये फिल्में प्रेरणा का खजाना हैं, जो हर उम्र की महिलाओं को कहती हैं – तुम्हारी ताकत असीमित है।
