Get App

120 Bahadur: 'आखिरी आदमी आखिरी गोली' कैसे रेजांग ला में मेजर शैतान सिंह ने 120 सैनिकों के साथ 2000 चीनियों को चटाई धूल

फरहान अख्तर इस फिल्म में चार्ली कंपनी के कमांडर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने रेजांग ला की लड़ाई के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। उनके और उनके साथियों के साहस और बलिदान ने रेजांग ला पर चीन के कब्जे को रोकने में मदद की। तो चलिए आज जानते हैं रेजांग ला की उसी लड़ाई और मेजर शैतान सिंह भाटी के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 7:43 PM
120 Bahadur: 'आखिरी आदमी आखिरी गोली' कैसे रेजांग ला में मेजर शैतान सिंह ने 120 सैनिकों के साथ 2000 चीनियों को चटाई धूल
120 Bahadur: कैसे रेजांग ला में मेजर शैतान सिंह ने 120 सैनिकों के साथ 2000 चीनियों को चटाई धूल

फरहान अख्तर की आन वाली नई फिल्म '120 बहादुर' की इन दिनों काफी चर्चा है, जिसमें 1962 में भारत चीन युद्ध के दौरान हुए बड़े संघर्ष की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। बैटल ऑफ रेजांग ला, चीन के साथ भारत के युद्ध के दौरान हुई कई अहम लड़ाइयों में से एक। युद्ध पर आधारित इस फिल्म का टीजर मंगलवार (5 अगस्त) को रिलीज किया गया, जिसमें 120 भारतीय सैनिकों की वीरता और साहस को दिखाया गया है, जिन्होंने -24 डिग्री तापमान में हजारों चीनी सैनिकों के हमले को नाकाम कर दिया।

फरहान अख्तर इस फिल्म में चार्ली कंपनी के कमांडर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने रेजांग ला की लड़ाई के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। उनके और उनके साथियों के साहस और बलिदान ने रेजांग ला पर चीन के कब्जे को रोकने में मदद की। तो चलिए आज जानते हैं रेजांग ला की उसी लड़ाई और मेजर शैतान सिंह भाटी के बारे में...

मेजर शैतान सिंह भाटी कौन थे?

मेजर शैतान सिंह भाटी, पैंगोंग झील के पास रेजांग ला में 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के कमांडर थे। राजस्थान के जोधपुर के बनासर गांव में 1 दिसंबर, 1924 को एक एक सैन्य परिवार में उनका जन्म हुआ। शैतान सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल हेम सिंह के बेटे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें