Get App

परिसीमन के बाद किस राज्य में बढ़ेंगी कितनी लोकसभा सीट, अमित शाह ने संसद में समझाया पूरा गणित

Women' Reservation: विपक्ष की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि 2011 की जनगणना के आधार पर आबादी के हिसाब से डेलिमिटेशन करने से दक्षिण के राज्य संसद में किनारे पर धकेल दिए जाएंगे, जबकि हिंदी पट्टी (उत्तर भारत) की ताकत और बढ़ जाएगी। विपक्ष का कहना है कि यह संघीय ढांचे के सिद्धांत के खिलाफ है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 7:24 PM
परिसीमन के बाद किस राज्य में बढ़ेंगी कितनी लोकसभा सीट, अमित शाह ने संसद में समझाया पूरा गणित
परिसीमन के बाद किस राज्य में बढ़ेंगी कितनी लोकसभा सीट, अमित शाह ने संसद में समझाया पूरा गणित

संसद में महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दक्षिण के राज्य डीलिमिटेशन को लेकर गलत कहानी बना रहे हैं। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि डीलिमिटेशन के बाद दक्षिण के राज्यों को भी फायदा होगा। विपक्ष आज पेश किए गए संवैधानिक संशोधन बिलों का पुरजोर विरोध कर रहा है। विपक्ष ने साफ कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के खिलाफ उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार की डीलिमिटेशन को आरक्षण के साथ जोड़ने की कोशिश 2029 के चुनावों के लिए लोकसभा की सीटों में सेंध लगाने की चाल है।

विपक्ष की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि 2011 की जनगणना के आधार पर आबादी के हिसाब से डीलिमिटेशन करने से दक्षिण के राज्य संसद में किनारे पर धकेल दिए जाएंगे, जबकि हिंदी पट्टी (उत्तर भारत) की ताकत और बढ़ जाएगी।

विपक्ष का कहना है कि यह संघीय ढांचे के सिद्धांत के खिलाफ है, जिसमें हर राज्य को संसद में बराबर महत्व और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें