Anant Singh Bail: बिहार के मोकामा से बाहुबली जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में गुरुवार (19 मार्च) को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अदालती प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक अनंत सिंह के जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। हाला ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने जेल से आकर वोट दिया था। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। साथ ही यह भी कहा था कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे राजनीति करेंगे। बाहुबली विधायक फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं।
