Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में दूध में मिलावट के एक संदिग्ध मामले में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ अन्य लोगों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समूह की पहचान सबसे पहले 22 फरवरी को हुई थी। उस दिन कई बुजुर्ग व्यक्तियों को पेशाब न आना, उल्टी, पेट दर्द और अन्य दिक्कतों के बाद अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। प्रभावित लोग लालाचेरुवु के चौदेश्वरनगर और स्वरूपनगर इलाकों के निवासी थे।
