Ayodhya Ram Darbar: अयोध्या राम मंदिर में भव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। राम दरबार राम मंदिर के गर्भगृह के ऊपर यानी पहली मंजिल पर बनाया गया है। इसमें श्रीराम के साथ माता सीता, भक्त हनुमान, भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मूर्ति लगी हैं। 22 जनवरी 2024 को मंदिर के गर्भ गृह में रामलला के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। गर्भगृह में भगवान राम बालक के रूप में हैं तो राम दरबार में राजा के रूप में विराजमान हैं। वहीं राम दरबार के प्रण प्रतिष्ठा के साथ ही गुजरात के एक मशहूर हीरा व्यापारी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कीमती आभूषणों का बड़ा दान दिया है।
