Bakrid Kurbani Dumba: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत में बढ़ती महंगाई के असर से बकरीद का त्योहार भी अछूता नहीं है। देश के कई राज्यों में बकरीद के मौके पर कुर्बान किए जाने वाले औसत बकरों की कीमत में पिछले साल की तुलना में कम से कम 15,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बकरीद के दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी जाती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के IIM रोड पर बकरा मंडी सज चुकी है। लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों के व्यापारी और पशुपालक अलग-अलग नस्ल के बकरे बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।
