India-Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच LoC पर संघर्ष चल रहा है। इसी बीच तुर्की और अजरबैजान ने भारत के खिलाफ संघर्ष में पाकिस्तान का समर्थन करने की बात कही है। इसके बाद भारतीय ट्रैवल कंपनियों ने तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। ट्रैवल ऑपरेटरों और स्टार्टअप्स ने अब इन देशों के सभी पैकेजेस को स्थगित कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि हाल के कुछ वर्षों में लाखों भारतीय पर्यटक इन देशों में गए है।
