Get App

By-Election Results 2025: तेलंगाना की जुबली हिल्स कांग्रेस की झोली में, पंजाब के तरन तारन में AAP के हरमीत संधू जीते

By-Election Results 2025: तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार वी नवीन यादव आगे हैं। ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवार जय ढोलकिया बढ़त बनाए हुए हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 5:09 PM
By-Election Results 2025: तेलंगाना की जुबली हिल्स कांग्रेस की झोली में, पंजाब के तरन तारन में AAP के हरमीत संधू जीते
पंजाब के तरन तारन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू आगे हैं।

7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के तहत वोटों की गिनती 14 नवंबर को जारी है। ये 7 राज्य- मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और ओडिशा हैं। राजस्थान के अंता विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने 15,612 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें 69,571 वोट मिले। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 53,959 वोट मिले। निर्दलीय नरेश मीणा को 53,800 वोट मिले। इस जीत के साथ ही राज्य विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। राज्य की 200 सीट वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास इस समय 118 सीटें हैं। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी के पास 4, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास 2 और राष्ट्रीय लोकदल के पास 1 सीट है।

अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे भाया 2023 के विधानसभा चुनाव में अंता सीट पर भाजपा के कंवर लाल मीणा से 5,861 मतों के अंतर से हार गए थे। बाद में भाजपा विधायक मीणा को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके चलते इस सीट पर उपचुनाव हुआ।

डंपा विधानसभा सीट 

मिजोरम में विपक्षी पार्टी MNF ने एक बार फिर डंपा विधानसभा सीट हासिल कर ली है। आर लालथंगलियाना ने उपचुनाव में 562 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। जुलाई में MNF के मौजूदा विधायक लालरिंतलुआंगा साइलो के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए हैं। उपचुनाव में 20,888 पात्र मतदाताओं में से 83.07 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें