महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भगवान के नाम पर एक महिला के साथ बेहद घिनौना अपराध किया गया। पालघर जिले का रहने वाला एक तथाकथित बाबा, ऋषिकेश वैद्य, खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर एक 35 साल की महिला को अपने जाल में फंसा बैठा।
