Get App

Cyclone Shakti: अरब सागर में विकराल रूप ले रहा 'चक्रवात शक्ति', महाराष्ट्र तट के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Cyclone Shakti: चक्रवात के बाहरी प्रभाव के कारण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा जैसे आंतरिक जिलों में 3 और 4 अक्टूबर को जोरदार बारिश होने की संभावना है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 04, 2025 पर 4:00 PM
Cyclone Shakti: अरब सागर में विकराल रूप ले रहा 'चक्रवात शक्ति', महाराष्ट्र तट के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
5 अक्टूबर तक इसके दक्षिण पश्चिम की ओर मध्य अरब सागर की ओर बढ़ने का अनुमान है

Cyclone Shakti: अरब सागर में इस सीजन के पहले चक्रवाती तूफान 'चक्रवात शक्ति' ने खतरनाक रूप ले लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को चेतावनी जारी की कि अगले कुछ दिनों में इस तूफान के प्रभाव से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और भारी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि तूफान का केंद्र भारत के तट से दूर है, लेकिन इसकी बाहरी पट्टी महाराष्ट्र के मौसम को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।

महाराष्ट्र के लिए जारी हुआ अलर्ट

चक्रवात के बाहरी प्रभाव के कारण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा जैसे आंतरिक जिलों में 3 और 4 अक्टूबर को जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस वर्षा के कारण उत्तर कोंकण के निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। वहीं ओडिशा में बने एक अन्य निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गरज के साथ मध्यम वर्षा का अनुमान है।

इन जिलों में दिखेगा असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें