Delhi Metro Station New Name: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला स्थानीय लोगों और समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया। अधिकारी ने कहा कि नाम बदलने की आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जबकि संशोधित नाम प्रभावी हो गया है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह फ़ैसला दिल्ली की स्टेट नेम्स अथॉरिटी ने लिया, जिसके हेड मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।
