Get App

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में घायल दो और लोगों की मौत, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 15 हुआ

Delhi Blast: सोमवार को एक और गंभीर रूप से घायल मरीज, 50 वर्षीय विनय पाठक इलाज चल रहा था। विनय पाठक को दिल्ली में हुए धमाके में बेहद गंभीर चोटें आई थीं और शरीर का करीब 60% हिस्सा झुलस गया था। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, वे घटना वाली रात से ही वेंटिलेटर पर थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2025 पर 9:07 PM
Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में घायल दो और लोगों की मौत, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 15 हुआ
दिल्ली बम धमाकों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे ही आंतकियों के प्लान सामने आ रहा है।

Delhi Blast: दिल्ली बम धमाकों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे ही आंतकियों के प्लान सामने आ रहा है। पूरे देश में इस हमले को लेकर आक्रोश है। वहीं इस हमले में घायल दो और लोगों की मौत सोमवार को हो गई है। हमले में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती लुकमान और विनय पाटक ने दम तोड़ दिया।

इलाज के दौरान हुई मौत 

सोमवार को एक और गंभीर रूप से घायल मरीज, 50 वर्षीय विनय पाठक इलाज चल रहा था।

विनय पाठक को दिल्ली में हुए धमाके में बेहद गंभीर चोटें आई थीं और शरीर का करीब 60% हिस्सा झुलस गया था। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, वे घटना वाली रात से ही वेंटिलेटर पर थे।

बता दें कि यह धमाका शाम 6:55 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ था, जब एक सफेद हुंडई i20 ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी और अचानक फट गई। मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे। अगले कुछ दिनों में कई गंभीर रूप से घायल लोग भी नहीं बच सके, जिससे मृतकों की संख्या पहले 12, फिर 13 और अब 15 हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें