Get App

Hapur Woman Murder: गन्ने के खेत मिला महिला का अर्धनग्न जला हुआ शव, पुलिस ने जताई बलात्कार और हत्या की आशंका

Hapur Woman Murder: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लाहादरा गांव में ईंट भट्ठों के पीछे गन्ने के खेत में करीब 30 साल की एक महिला का जला हुआ, अर्धनग्न शव मिला है। पुलिस ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 12:29 PM
Hapur Woman Murder: गन्ने के खेत मिला महिला का अर्धनग्न जला हुआ शव, पुलिस ने जताई बलात्कार और हत्या की आशंका
हापुड़ में गन्ने के खेत मिला महिला का अर्धनग्न जला हुआ शव, पुलिस ने जताई बलात्कार और हत्या की आशंका

Hapur Woman Murder: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लाहादरा गांव में ईंट भट्ठों के पीछे गन्ने के खेत में करीब 30 साल की एक महिला का जला हुआ, अर्धनग्न शव मिला है। पुलिस ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला का चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था, जिससे महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने खेत में शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय किसान और निवासी मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और महिला की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। प्रथम दृष्टया, परिस्थितियों से संकेत मिलता है कि महिला के साथ बलात्कार और हत्या की गई होगी, और फिर सबूत नष्ट करने के लिए शव को आग लगा दी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें