Get App

DGCA को टर्किश एयरलाइंस के ऑपरेशंस में मिलीं सुरक्षा संबंधी खामियां, तुरंत ध्यान देने और नियमों के पालन के निर्देश

इस कदम का उद्देश्य इंटरनेशनल और नेशनल सेफ्टी रेगुलेशंस का अनुपालन सुनिश्चित करना था। DGCA ने टर्किश एयरलाइंस को सभी कमियों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया है। DGCA ने कहा है कि आगे के फॉलो अप इंस्पेक्शंस भी आवश्यक तौर पर किए जाएंगे

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 11:42 PM
DGCA को टर्किश एयरलाइंस के ऑपरेशंस में मिलीं सुरक्षा संबंधी खामियां, तुरंत ध्यान देने और नियमों के पालन के निर्देश
DGCA की ओर से निरीक्षण 29 मई से 2 जून तक किया गया।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने टर्किश एयरलाइंस को एविएशन स्टैंडर्ड्स और रेगुलेशंस का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। DGCA को अपने निरीक्षण में एयरलाइंस के ऑपरेशंस में कुछ खामियां मिली हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से 4 जून को जारी बयान के अनुसार, DGCA ने दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में टर्किश एयरलाइंस की पैसेंजर और कार्गो फ्लाइट्स का सुरक्षा निरीक्षण और रैंप (SOFA/RAMP) निरीक्षण किया। इसके बाद ये निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण 29 मई से 2 जून तक किया गया। कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य इंटरनेशनल और नेशनल सेफ्टी रेगुलेशंस का अनुपालन सुनिश्चित करना था। टर्किंश एयरलाइंस को इन निष्कर्षों पर तुरंत ध्यान देने और ICAO स्टैंडर्ड्स एंड रेकमेंडेड प्रैक्टिसेज के साथ-साथ DGCA के रेगुलेशंस का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

टर्किंश एयरलाइंस के निरीक्षण में क्या पाया गया

- बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जमीनी संचालन को संभालने वाले मार्शलर के पास मार्शलिंग कार्यों के लिए ऑथराइजेशन और वैध योग्यता कार्ड की कमी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें