Delhi Weather Today: शुक्रवार को तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के चलते दिल्लीवासियों की सुबह धुंध भरी रही। धूल भरी आंधी से पूरे शहर में विजिबिलिटी प्रभावित हुई। तेज ठंडी हवाओं और तापमान में 21 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से हाल के दिनों की गर्मी से राहत मिली। हालांकि, धूल भरी आंधी ने राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता को प्रभावित किया है।
