Eid-Ul-Zuha 2025 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ल ईद-उल-जुहा के मौके पर रेड रोड पर इस साल नमाज नहीं होगी। इस बार सेना ने यहां होने वाली नमाज के लिए परमिशन नहीं दी है। बता दें कि रेड रोड पर हर साल यह नमाज़ अदा की जाती है और यह जगह फोर्ट विलियम में स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय के सामने है। सेना ने इसके पीछे "सैन्य जरूरतों" का कारण बताया है। सेना ने कोलकाता पुलिस और कलकत्ता खिलाफत समिति को भी अपने इस फैसले की जानकारी दे दी है। ये दोनों संस्थाएं हर साल इस बड़े मुस्लिम आयोजन का संचालन करती हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
