Iran War Updates: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध का आज 13वां दिन है। MEA ने बताया है कि, ईरान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार पूरी तरह सतर्क है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ईरान में इस समय लगभग 9,000 भारतीय मौजूद हैं, जिनमें छात्र, व्यापारी, नाविक और तीर्थयात्री शामिल हैं। सरकार ने इनके सुरक्षित वापसी के लिए कई कदम उठाए हैं।
