Bhiwadi Chemical factory Fire: राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार (16 फरवरी) सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में कम से कम सात मजदूर जिंदा जल गए। इस दर्दनाक घटना के समय 20 से अधिक मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे। आग लगने के बाद कुछ लोग भागने में कामयाब रहे। लेकिन अभी भी कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।
