Get App

4 गर्लफ्रेंड, शराब की लत और 12 पेज का सुसाइड नोट, सगाई के बाद बदला मंगेतर का रंग, 26 साल की युवती ने उठाया खौफनाक कदम!

बुधवार को कडप्पा के पटेल स्ट्रीट स्थित घर में रेहाना मृत पाई गई। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को सजा देने की मांग की। मृतका रेहाना ने हाल ही में MSc की पढ़ाई पूरी की थी। उसकी सगाई 15 फरवरी को बेंगलुरु में काम करने वाले शाहजहां से हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2026 पर 2:59 PM
4 गर्लफ्रेंड, शराब की लत और 12 पेज का सुसाइड नोट, सगाई के बाद बदला मंगेतर का रंग, 26 साल की युवती ने उठाया खौफनाक कदम!
Bengaluru Suicide: सगाई के बाद बदला मंगेतर का रंग, 26 साल की युवती ने उठाया खौफनाक कदम (FILE PHOTO)

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां 26 साल की एक युवती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सगाई के बाद उसके मंगेतर का व्यवहार अचानक बदल गया था और वह शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगा था।

मृतका रेहाना ने हाल ही में MSc की पढ़ाई पूरी की थी। उसकी सगाई 15 फरवरी को बेंगलुरु में काम करने वाले शाहजहां से हुई थी, जो कडप्पा जिले के प्रोड्डटूर का रहने वाला है। दोनों की शादी अगस्त में तय थी। शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ ठीक था और देर रात तक फोन पर बातें होती थीं।

लेकिन करीब तीन हफ्ते पहले से शाहजहां का व्यवहार बदलने लगा। पुलिस के अनुसार, रेहाना ने एक 12 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा कि उसका मंगेतर अब उससे कहता था कि उसे उससे कोई लगाव नहीं है और वह उसे बिल्कुल पसंद नहीं करता। उसने यह भी बताया कि शाहजहां की पहले चार और गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

परिवार का आरोप है कि शाहजहां ने रेहाना पर शादी तोड़ने का दबाव बनाया। उसने यह भी कहा कि वह शराब का आदी है और अपने पिता के दबाव में आकर यह रिश्ता कर रहा था। जब रेहाना ने उससे सवाल किए, तो उसने साफ कह दिया कि उसे उससे कोई फीलिंग नहीं है। इस वजह से रेहाना धीरे-धीरे डिप्रेशन में चली गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें