Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद पुलिस ने एक इंडियन एयर फोर्स (IAF) के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया कि मृतक के दो बेटों ने ही उसकी हत्या करवाई थी। आरोप है कि दोनों अभियुक्तों ने अपने पिता की हत्या करवाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल समेत भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिता की हत्या दो बेटों ने कर दी।
