Get App

Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर हरियाणा सरकार का कंट्रोल, अब IAS ऑफिसर संभालेंगे कमान

Al-Falah University: लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही यूनिवर्सिटी पर संकट मंडरा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि संस्थान से जुड़े तीन डॉक्टरों के नाम जांच में सामने आए थे। अब इस यूनिवर्सिटी को हरियाणा सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 21, 2026 पर 2:59 PM
Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर हरियाणा सरकार का कंट्रोल, अब IAS ऑफिसर संभालेंगे कमान
अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर हरियाणा सरकार का कंट्रोल, अब IAS ऑफिसर संभालेंगे कमान

Al-Falah University: लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही यूनिवर्सिटी पर संकट मंडरा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि संस्थान से जुड़े तीन डॉक्टरों के नाम जांच में सामने आए थे। अब इस यूनिवर्सिटी को हरियाणा सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। का संचालन सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि यूनविर्सिटी के कामकाज में कई नियमों और कानूनी उल्लंघनों के मिलने के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया, और सीनियर आईएएस ऑफिसर को एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है। अधिकारियों ने कहा कि फैकल्टी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और वे पूरी तरह से पहले की तरह काम करते रहेंगे।

विश्वविद्यालय के लगभग 1,700 छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए राज्य ने फरीदाबाद की जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एक टीम को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। जेसी बोस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अजय रंगा को कुलपति नियुक्त किया गया है, रवि कुमार शर्मा को चीफ फाइनेंस एंड अकाउंट ऑफिसर बनाया गया है, वहीं मेहा शर्मा रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करेंगी। अभिनव और राजदीप को भी उपकुलपति और रजिस्ट्रार के अधीन प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि शैक्षणिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और फैकल्टी (स्टाफ) में कोई बदलाव नहीं होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें