IMD Heavy Rain Alert: देश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है, लेकिन इसके साथ ही मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर उत्तर भारत भीषण लू की चपेट में है, तो दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा वेदर बुलेटिन के मुताबिक मानसून अंडमान और निकोबार के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों के लिए 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार वाले थंडरस्क्वाल (भीषण अंधड़) की चेतावनी दी है।
