सुप्रीम कोर्ट के अंदर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर जूता फेंककर सुर्खियां बटोरने वाले वकील राजेश किशोर ने अब मीडिया के सामने खुलकर कहा कि उन्हें अपनी इस हरकत का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश पर सनातन धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, " ये मैंने नहीं किया, भगवान ने किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश ने सनातन धर्म का मजाक उड़ाया। यह सर्वशक्तिमान का आदेश था, एक एक्शन की रिएक्शन था।"