IMD Heavy Rain Alert 25th May: देशभर के मौसम में इस समय जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा मॉर्निंग बुलेटिन में आज यानी 25 मई के लिए एक बहुत बड़ा अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण लू से तप रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
