Happy Independence Day 2025: भारत सरकार ने गुरुवार (14 अगस्त) को 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 'ऑपरेशन सिंदूर' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 36 वायुसेना के जवानों के लिए वीरता पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें एक शौर्य चक्र, 9 वीर चक्र और 26 भारतीय वायुसेना मेडल (गैलेंट्री) दिए जाएंगे। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने वाले लड़ाकू पायलटों सहित 9 भारतीय वायु सेना अधिकारियों को प्रतिष्ठित वीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पदक है।