Get App

भारत-ब्राजील के बीच क्रिटिकल मिनरल्स पर हुआ समझौता, राष्ट्रपति लूला ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बताया कि ब्राजील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर काम चल रहा है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मानते हैं कि टेक्नोलॉजी ऐसी होनी चाहिए जो सबको साथ लेकर चले और साझा विकास का रास्ता बनाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2026 पर 4:48 PM
भारत-ब्राजील के बीच क्रिटिकल मिनरल्स पर हुआ समझौता, राष्ट्रपति लूला ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और पीएम मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा और पीएम मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों दोनों के प्रतिनिधियों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान लूला डी सिल्वा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने यह भी कहा, ‘आतंकवाद किसी धर्म या राष्ट्रीयता से जुड़ा नहीं है।’ वहीं दोनों देशों के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ है।

दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते

बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील के बीच आर्थिक और तकनीकी साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि लैटिन अमेरिका में ब्राजील, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों नेताओं ने भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील के बीच बढ़ता व्यापार दोनों देशों के आपसी भरोसे को दिखाता है। यह इस बात का संकेत है कि आर्थिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले पांच वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार 20 अरब डॉलर से भी अधिक हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें