Panchkula: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंचकूला में देश की सबसे बड़ी पुलिस ग्रेजुएशन सेरेमनी में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 10 वर्षों में भारत ने दशकों से चली आ रही सुरक्षा चुनौतियों को पार कर लिया है। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार मादक पदार्थों और मानव तस्करी, साइबर अपराध और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई में राज्यों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। इस दौरान शाह ने नए पुलिस कांस्टेबल्स से आग्रह किया कि वे ड्रग्स और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनें।
