28 फरवरी 2026 के बाद दुनिया पहले जैसी नहीं रही। भारत समेत दुनिया के बड़े देश इस युद्ध से प्रभावित हुए। वहीं दुनियाभर में छाए जंग के इस बादल के बीच भारतीय नौसेना की ताकत में एक बड़ा इजाफा होने वाला है। नौसेना जल्द ही अपने बेडे में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक और जहाज को शामिल करने जा रही है। स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए आधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट INS Taragiri (F41) को अगले महीने 3 अप्रैल को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह जहाज भारत की आत्मनिर्भर नौसेना बनने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
