पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की घोषणा के बीच केंद्र ने राज्यों से बुधवार को 244 सिविल डिफेंस जिलों में मॉक ड्रिल करने को कहा है। केंद्र सरकार ने मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होने की उम्मीद है।
