India-Pakistan Tension: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्यवाई की। इसके बाद से ही LoC पर भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी जारी है। आज हुए विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि, LoC पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए गोलीबारी तेज कर दी है, जिसके परिणामस्वरूप 16 लोगों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि इसी के परिणाम स्वरुप भारत को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
