Get App

'वर्दी में इस्लामवादी’, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर क्यों है एक खतरनाक ‘जिहादी जनरल’?

General Asim Munir: असीम मुनीर एक साधारण परिवार से आते हैं। सेना में शामिल होने से पहले उन्होंने एक मदरसे में शिक्षा प्राप्त की और हाफिज-ए-कुरान हैं, एक मुसलमान जिसने इस्लामी पवित्र पुस्तक को दिल से याद किया है। सेना प्रमुख के रूप में, वह अक्सर अपने भाषणों में कुरान की आयतों और इस्लामी धर्मशास्त्र को शामिल करते हैं,

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 09, 2025 पर 5:02 PM
'वर्दी में इस्लामवादी’, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर क्यों है एक खतरनाक ‘जिहादी जनरल’?
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर

Pakistan Army Chief Asim Munir: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी टेंशन के बीच 'जनरल असीम मुनीर' का नाम सबसे चर्चा में है। मुनीर फिलहाल पाकिस्तान के सेना प्रमख है। भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी अटैक के पीछे उनकी ही साजिश की बात चल रही है। ये कयास इसलिए लगाए जा रहे है क्योंकि, हमले के कुछ दिन पहले उन्होंने पकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(POK) में हिंदुओं को लेकर एक भड़काऊ भाषण दिया था। जिसकी बानगी ये हुई की कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों को धर्म पूछ कर मौत के घाट उतार दिया गया। वैसे ये बातें एकदूसरे से कितना इत्तेफाक रखती है ये तो बाद की बात है पर इस हमले के बाद से दोनों देशों के बीच काफी तल्खी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही जनरल मुनीर सुर्खियों में बने हुए है।

मुनीर के भड़काऊ भाषण से उपजे जंग जैसे हालत?

हाल के वर्षों में जनरल मुनीर ने उपमहाद्वीप में एक खतरनाक विस्तार की नींव रखी है। इसी ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध जैसे हालत में ढकेल दिया है। पहले उन्होंने पहलगाम हमले से पहले हिंदुओं के प्रति भड़काऊ भाषण दिया। फिर विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों की एक सभा को संबोधित करते हुएउन्होंने कहा कि, कश्मीर पर पाकिस्तान का रुख बिल्कुल साफ है: यह 'पाकिस्तान की गर्दन की नस' है और उनका देश इसे कभी नहीं भूलेगा।

इन दोनों भाषणों को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के लिए संभावित ट्रिगर के रूप में देखा जा रहा है। ये मुनीर की कट्टरपंथी विचारधारा को भी दिखते है जो धार्मिक कट्टरता को सैन्य शक्ति के साथ जोड़ रहे है। यही वजह है कि मुनीर को कई विशेषज्ञ 'जिहादी जनरल' की भी संज्ञा देते हैं, जो जनरल जिया-उल-हक से भी अधिक खतरनाक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें