India-Pakistan War News: उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह ने शुक्रवार (4 जुलाई) को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के वक्त बॉर्डर पर भारत के एक नहीं बल्कि तीन दुश्मन थे। एक तरफ पाकिस्तान, भारत से सामने से लड़ रहा था। जबकि पाकिस्तान के सदाबहार साथी चीन और तुर्किये उसे हथियार और बाकी दूसरे सपोर्ट मुहैया करा रहे थे। यह नया गठबंधन मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए संघर्ष के दौरान सामने आया था। लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह ने कहा कि चीन ने भारत को तकलीफ पहुंचाने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया।
