Get App

रेयर अर्थ मैग्नेट के लिए भारत की बड़ी प्लानिंग, इंसेंटिव प्रोग्राम को 7,000 करोड़ करने की तैयारी

Rare Earth Magnets : यह प्रस्ताव अभी कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। पहले लगभग 290 मिलियन डॉलर की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब यह उससे कहीं बड़ा कदम होगा। इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2025 पर 8:38 PM
रेयर अर्थ मैग्नेट के लिए भारत की बड़ी प्लानिंग, इंसेंटिव प्रोग्राम को 7,000 करोड़ करने की तैयारी
Rare earth magnets : भारत ने रेयर अर्थ मैग्नेट योजना को तीन गुना बढ़ाकर $788 मिलियन करने का फैसला किया है।

Rare Earth Magnets : सेमीकंडक्टर या चिप की तरह ही आधुनिक उद्योग के लिए अति महत्वपूर्ण आइटम रेयर अर्थ मैग्नेट पर अब सिर्फ चीन का दबदबा नहीं रहेगा। अगले एक साल में चीन के साथ भारत भी रेयर अर्थ मैग्नेट का बड़ा उत्पादक के साथ वैश्विक सप्लायर बनने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भारत रेयर अर्थ मैग्नेट बनाने के लिए अपने इंसेंटिव प्रोग्राम को लगभग तीन गुना बढ़ाकर 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा करने की तैयारी कर रहा है। इसका मकसद इस क्षेत्र में घरेलू उत्पादन बढ़ाना और चीन के प्रभुत्व वाले इस सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ बनाना है।

कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

सूत्रों के अनुसार, यह प्रस्ताव अभी कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। पहले लगभग 290 मिलियन डॉलर की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब यह उससे कहीं बड़ा कदम होगा। इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना है। सूत्रों का कहना है कि यह जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं है, इसलिए उनकी पहचान उजागर न की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम फंडिंग राशि में आगे बदलाव हो सकता है।

भारत की बड़ी प्लानिंग 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें