Get App

चीन के प्रोपेगेंडा पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक! मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के X अकाउंट ब्लॉक

ग्लोबल टाइम्स की वेबसाइट अभी भी देश में दिखाई दे रही है। यह कार्रवाई बीजिंग में भारतीय दूतावास की तरफ स चीन के सदाबहार मित्र पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में अपुष्ट दावे फैलाने के लिए चीनी मीडिया की आलोचना करने के कुछ दिनों बाद की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2025 पर 1:38 PM
चीन के प्रोपेगेंडा पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक! मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के X अकाउंट ब्लॉक
चीन के प्रोपेगेंडा पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक! मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के X अकाउंट ब्लॉक

चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के आधिकारिक एक्स अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले इसी तरह की कार्रवाई कई पाकिस्तानी हैंडल के खिलाफ भी की गई थी। हालांकि, ग्लोबल टाइम्स की वेबसाइट अभी भी देश में दिखाई दे रही है। यह कार्रवाई बीजिंग में भारतीय दूतावास की तरफ स चीन के सदाबहार मित्र पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में अपुष्ट दावे फैलाने के लिए चीनी मीडिया की आलोचना करने के कुछ दिनों बाद की गई है।

पिछले हफ्ते चाइना डेली की एक न्यूज़ रिपोर्ट में झूठा दावा किया गया था कि कश्मीर में कम से कम तीन भारतीय जेट क्रैश हो गए हैं। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की तथ्य-जांच इकाई ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि स्टोरी में साथ दी गई तस्वीर 2019 की एक पुरानी घटना की है।

यह ध्यान देने वाली बात है कि भारतीय सशस्त्र बलों की तरफ से पाकिस्तान और POK में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला करने के बाद पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर हमला करने के लिए चीनी ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया था।

नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते तनाव के चलते, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन पाकिस्तान की "संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता" को बनाए रखने में दृढ़ता से उसके साथ खड़ा रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें