Get App

तनाव घटाना या बढ़ाना अब पाकिस्तान के ऊपर, हम हर एक्शन का जवाब देने के लिए तैयार: भारत

भारत का स्पष्ट का कहना है कि पहलगाम हमले के जवाब में की गई कार्रवाई के बाद अब तनाव बढ़ाना या घटाना पाकिस्तान के हाथ में है। भारत IMF और संयुक्त राष्ट्र में भी पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करेगा। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान को आतंकवाद का एपिकसेंटर बताया।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 09, 2025 पर 12:31 AM
तनाव घटाना या बढ़ाना अब पाकिस्तान के ऊपर, हम हर एक्शन का जवाब देने के लिए तैयार: भारत
भारत का कहना है कि हमारा एक्शन सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया थी। (सांकेतिक तस्वीर)

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री (Vikram Misri) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि भारत की सैन्य कार्रवाई सिर्फ 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की प्रतिक्रिया थी। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान के ऊपर निर्भर करता है कि वह तनाव को बढ़ाना चाहता है या कम करना।

मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान पर भारत के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के प्रयासों को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नीलम-झेलम जलविद्युत परियोजना पर कथित हमले को लेकर फैलाई जा रही 'झूठी कहानियों' को खारिज किया और चेतावनी दी कि भारत की रणनीतिक संपत्तियों पर हमले के किसी भी प्रयास का गंभीर नतीजा होगा।

उन्होंने कहा, "पहले पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जरिए तनाव बढ़ाया। हम सिर्फ उसी का जवाब दे रहे हैं। अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ाने की कोशिश करता है, तो उसे उपयुक्त जवाब दिया जाएगा।"

पाकिस्तान की 15 सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें