Get App

ISIS Terrorist: मुंबई ब्लास्ट के दोषी साकिब नाचन की हुई मौत, आतंकी तिहाड़ में काट रहा था सजा

नाचन,SIS आतंकी मॉड्यूल का मुख्य आरोपी माना जाता है। वह प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के पूर्व प्रमुख रह चुका है। NIA ने इसे 9 दिसंबर 2023 को 15 अन्य आईएसआईएस सदस्यों के साथ पडघा से गिरफ्तार किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 10:47 PM
ISIS Terrorist: मुंबई ब्लास्ट के दोषी साकिब नाचन की हुई मौत, आतंकी तिहाड़ में काट रहा था सजा
दिल्ली में शनिवार को ISIS के एक आतंकी की मौत हो गई।

दिल्ली में शनिवार को ISIS के एक आतंकी की मौत हो गई। मालेगांव और मुंबई धमाकों से जुड़े मामले में इसका नाम सामने आया था। बता दें कि आतंकी साकिब अब्दुल हामिद नाचन का शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। वह 2002 और 2003 में मुंबई में हुए बम धमाकों का दोषी था और 2023 से तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद था।

अस्पताल में था भर्ती 

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हफ्ते की शुरुआत में ब्रेन स्ट्रोक के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। पहले उसे सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि शनिवार को साकिब अब्दुल हामिद नाचन की तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद दोपहर 12:10 बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि उसका अंतिम संस्कार रविवार को महाराष्ट्र के पडघा के पास बोरीवली में किया जाएगा।

तीन साल पहले NIA ने किया था गिरफ्तार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें