Get App

जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने नियुक्त पर लगाई मोहर

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के संविधान की ओर से दी गईं शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 नवंबर, 2025 से भारत का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 8:10 PM
जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने नियुक्त पर लगाई मोहर
जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने नियुक्त पर लगाई मोहर

जस्टिस सूर्यकांत को बृहस्पतिवार को भारत का 53वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया और वह 24 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी करके उनकी नियुक्ति की घोषणा की। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस भूषण आर. गवई की जगह लेंगे, जो 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस सूर्यकांत लगभग 15 महीने तक प्रधान न्यायाधीश के पद पर रहेंगे और 65 साल की उम्र पूरी होने पर 9 फरवरी, 2027 को रिटायर होंगे।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के संविधान की ओर से दी गईं शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 नवंबर, 2025 से भारत का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है।’’

वर्तमान CJI भूषण रामकृष्ण गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर जज, जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। चीफ जस्टिस गवई 23 नवंबर को रिटायर होंगे।

CJI जस्टिस बीआर गवई ने अगले प्रधान न्यायाधीश के रूप में केंद्रीय कानून मंत्रालय से जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें