Kavya Gowda News: रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस काव्या गौड़ा के कारोबारी पति सोमशेखर को कथित तौर पर परिवार के सदस्यों ने ही चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि काव्या गौड़ा के परिवार में हुई एक मामूली लड़ाई अचानक हिंसक हो गई। इस दौरान उनके पति सोमशेखर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज 18 के मुताबिक, करीबी रिश्तेदारों के बीच हुई बहस के दौरान उन्हें चाकू मार दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
