Get App

Karnataka Bike Taxi Ban: कर्नाटक में बाइक टैक्सी पर बैन लागू, Rapido ने बंद की अपनी सर्विस

Karnataka bike taxi ban: मनीकंट्रोल की ओर से की गई जांच से पता चला कि रैपिडो (Rapido) ने कर्नाटक में अपने ऐप से बाइक टैक्सी के विकल्प को हटा दिया है, और उसकी जगह “बाइक पार्सल” सेवा शुरू कर दी है। ऐप पर यूजर्स के लिए एक नोटिस भी दिख रहा है जिसमें लिखा है, "16 जून 2025 से कर्नाटक में हमारी बाइक टैक्सी सेवाएं हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 11:20 AM
Karnataka Bike Taxi Ban: कर्नाटक में बाइक टैक्सी पर बैन लागू, Rapido ने बंद की अपनी सर्विस
Karnataka bike taxi ban: ओला और उबर ने कर्नाटक सरकार के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी हुई है

Karnataka Bike Taxi Ban: कर्नाटक में बाइक टैक्सी पर लगाया गया बैन आज 16 जून 2025 से लागू हो गया है। हाई कोर्ट ने इस मामले में कोई राहत देने से इनकार कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने बाइक टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनियों को तब तक के लिए अपनी सेवाएं रोकने का आदेश दिया है, जब तक कि इस सेवा के लिए नियम नहीं बन जाते।

मनीकंट्रोल की ओर से की गई जांच से पता चला कि रैपिडो (Rapido) ने कर्नाटक में अपने ऐप से बाइक टैक्सी के विकल्प को हटा दिया है, और उसकी जगह “बाइक पार्सल” सेवा शुरू कर दी है। ऐप पर यूजर्स के लिए एक नोटिस भी दिख रहा है जिसमें लिखा है, "16 जून 2025 से कर्नाटक में हमारी बाइक टैक्सी सेवाएं हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं।"

कंपनी ने कहा, "हम गहराई से मानते हैं कि बाइक टैक्सी रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं, लेकिन हम कानून का सम्मान करते हैं और पूरी तरह से कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे। हम जिन समुदायों की सेवा करते हैं उनके प्रति हमारी प्रतिबद्धता बनी हुई है और हमें उम्मीद है कि भविष्य में सभी के लिए सुलभ, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा सेवा फिर से उपलब्ध होगी।"

रैपिडो ने कहा, "हम सरकार के साथ मिलकर रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जल्द ही आपकी पसंदीदा बाइक टैक्सी सेवाएं दोबारा सड़कों पर लौट सकें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें