Get App

हो जाएं तैयार...अब ऑफिस में करना होगा 12 घंटे काम! सरकार लेकर आई नया प्रपोजल, जानें

कर्नाटक सरकार ने काम के घंटों से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है, जिससे प्राइवेट कंपनियों को ओवरटाइम समेत 12 घंटे तक की शिफ्ट लागू करने की अनुमति मिल सकती है। इस प्रस्ताव को लेकर खासतौर पर आईटी और आईटीईएस सेक्टर की कर्मचारी यूनियनों ने कड़ा विरोध जताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2025 पर 5:32 PM
हो जाएं तैयार...अब ऑफिस में करना होगा 12 घंटे काम! सरकार लेकर आई नया प्रपोजल, जानें
कर्नाटक सरकार के 12 घंटे की शिफ्ट के प्रस्ताव के खिलाफ IT कर्मचारियों ने विरोध जताया है।

"दौड़ा-दौड़ा भागा-भागा सा..." चाची420 फिल्म का ये गाना आपको याद ही होगा। फिल्म में कमल हासन भागे-भागे सारे काम करते नजर आते हैं। इस फिल्म में कमल हासन जैसे बिजी नजर आते हैं, वैसे ही अब प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोग बिजी होने वाले हैं। बेंगलुरु शहर में आईटी सेक्‍टर सहित अन्‍य कंपनी में काम करने वाले लोग कर्नाटक सरकार के ताजा कदम से घबराए हुए हैं। सरकार के नए प्रस्‍ताव के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्नाटक सरकार ने बीते दिनों जो 12 घंटे काम करने का प्रपोजल जारी किया है, उसने कॉर्पोरेट जगत में हाहाकार मचा दिया है।

अब  12 घंटे की होगी शिफ्ट

कर्नाटक सरकार ने काम के घंटों से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है, जिससे प्राइवेट कंपनियों को ओवरटाइम समेत 12 घंटे तक की शिफ्ट लागू करने की अनुमति मिल सकती है। इस प्रस्ताव को लेकर खासतौर पर आईटी और आईटीईएस सेक्टर की कर्मचारी यूनियनों ने कड़ा विरोध जताया है। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि हफ्ते में काम करने की अधिकतम सीमा 48 घंटे ही रहेगी। हालांकि, रोज़ाना काम के घंटों को 9 से बढ़ाकर 10 करने और ओवरटाइम जोड़ने की योजना ने कर्मचारियों की सेहत, निजी जीवन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

क्या है प्रस्ताव?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें