Get App

Bank Holiday: 4 मई सोमवार को बैंक खुले या बंद? जानिए क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: 4 मई 2026 को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने हैं, जिस वजह से लोगों में कन्फ्यूजन है कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे। लेकिन साफ कर दें कि चुनाव नतीजों के कारण बैंकों की छुट्टी नहीं होती

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 04, 2026 पर 7:11 AM
Bank Holiday: 4 मई सोमवार को बैंक खुले या बंद? जानिए क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: क्या आज सोमवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: 4 मई 2026 को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने हैं, जिस वजह से लोगों में कन्फ्यूजन है कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे। लेकिन साफ कर दें कि चुनाव नतीजों के कारण बैंकों की छुट्टी नहीं होती। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक आज सोमवार को देशभर में बैंक खुले रहेंगे।

आज इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे जारी करेगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है, जिसमें पहले पोस्टल बैलेट और फिर ईवीएम के वोट गिने जाते हैं। नतीजे दोपहर से लेकर शाम तक आने की उम्मीद है।

इन चुनावों में खास नजर पश्चिम बंगाल पर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इन नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

मई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें