Get App

Karnataka Honor Killing: प्रेमी के साथ भागने पर महिला को सजा! ससुराल वालों ने जहर पिला कर की हत्या, शव को जलाया

Karnataka Honor Killing: कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की तलाश में चल रही जांच ने ऑनर किलिंग की खौफनाक सच्चाई उजागर कर दी। आरोप है कि सिर्फ अपने प्रेम संबंध को खत्म करने से इनकार करने पर एक शादीशुदा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 15, 2026 पर 1:13 PM
Karnataka Honor Killing: प्रेमी के साथ भागने पर महिला को सजा! ससुराल वालों ने जहर पिला कर की हत्या, शव को जलाया
कर्नाटक में सामने आया ऑनर किलिंग का मामला

Karnataka Honor Killing: कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की तलाश में चल रही जांच ने ऑनर किलिंग की खौफनाक सच्चाई उजागर कर दी। आरोप है कि सिर्फ अपने प्रेम संबंध को खत्म करने से इनकार करने पर एक शादीशुदा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कर्नाटक के बेलगावी जिले के हुकेरी की निवासी सत्यव्वा हेलवार फरवरी में लापता हो गई थीं। जांच के दौरान पता चला कि सत्यव्वा कृष्णा पाटिल के साथ भाग गई थीं, जिनके साथ उनका अवैध संबंध था। पुलिस ने बताया कि सत्यव्वा ने चार साल पहले संतोष हेलवी से शादी की थी, लेकिन कृष्णा पाटिल के साथ उनका संबंध जारी रहा। भागने के बाद, दंपति कुछ समय के लिए एक किराए के मकान में साथ रहे। इस बीच, उनके ससुराल वालों ने कृष्णा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जबरदस्ती पिलाया जहर

पुलिस के मुताबिक, सत्यव्वा के ससुराल वाले इस रिश्ते से नाराज थे और इसे बेइज्जती का काम मानते थे। जांच में पता चला कि सत्यव्वा के परिवार वालों ने उसका और कृष्णा का पता लगाया और उसे वापस ले आए। इसके बाद उसे महाराष्ट्र ले जाया गया, जहां ससुराल वालों ने उस पर यह रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाया।  21 मार्च, 2026 को जब उसने मना कर दिया और अपने प्रेमी के पास लौटने की जिद की, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसे जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें