Mehul Choksi News: गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों की सात साल से अधिक की निरंतर कोशिशों का परिणाम है। इस गिफ्तारी के लिए भारतीय एजेंसियों को एक नहीं बल्कि तीन देशों में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। एक बार तो ऐसा हुआ था कि मेहुल चोकसी ने स्विटजरलैंड से भागने की कोशिश की थी लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम रही। बता दें कि मेहुल चोकसी, उसका भतीजा नीरव मोदी, उसकी पत्नी एमी मोदी और भाई नीशल मोदी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 12,636 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फंसे हैं।
