Get App

फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर बरकरार

फोर्ब्स की सूची में शामिल भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 9% घटकर 1 ट्रिलियन डॉलर रह गई है। फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर बरकरार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2025 पर 8:41 AM
फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर बरकरार
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ओ.पी. जिंदल समूह की सावित्री जिंदल बनी हुई हैं, जिनकी कुल संपत्ति 3.5 अरब डॉलर घटकर 40.2 अरब डॉलर रह गई

ऑयल से लेकर कम्युनिकेशन सेक्टर तक की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर 100 लोगों की फोर्ब्स सूची में अपनी टॉप पोजीशन बरकरार रखी है। 105 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ, मुकेश अंबानी एक "सेंटीबिलियनेयर" बने हुए हैं। रिलायंस इंटेलिजेंस की शुरुआत करके AI सेक्टर में कदम रखने वाले अंबानी ने कहा है कि उनकी योजना 2026 में कंपनी की टेलीकम्युनिकेशन इकाई रिलायंस जियो को शेयर बाजार में लिस्ट करने की है।

फोर्ब्स की लिस्ट www.forbes.com/india और www.forbesindia.com पर उपलब्ध है। यह लिस्ट फोर्ब्स एशिया के अक्टूबर अंक में भी दी गई है

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज गौतम अदाणी और उनका परिवार है। इनकी कुल संपत्ति 92 अरब डॉलर है। अदाणी समूह के फाउंडर और चेयरमैन को सितंबर में तब राहत मिली थी जब सेबी ने कहा था कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी वाले लेनदेन के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी हैं। हिंडनबर्ग के दावों के कारण 2023 में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई थी।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ओ.पी. जिंदल समूह की सावित्री जिंदल बनी हुई हैं, जिनकी कुल संपत्ति 3.5 अरब डॉलर घटकर 40.2 अरब डॉलर रह गई। टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर के दिग्गज सुनील मित्तल डॉलर टर्म में सबसे ज़्यादा फ़ायदे में रहे। उनकी कुल संपत्ति 3.5 अरब डॉलर बढ़कर 34.2 अरब डॉलर हो गई है। वे तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए। टेक दिग्गज शिव नादर, जो पिछले साल चौथे सबसे अमीर थे, इस बार 33.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें