Get App

122 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में बिजनेसमैन की हुई गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

मुंबई पुलिस के मुताबिक, न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के प्रभादेवी और गोरेगांव ब्रांच की तिजोरियों से 122 करोड़ रुपये गायब कर दिए गए। इस घोटाले में कुछ और लोग भी आरोपी हैं, जिनमें बैंक के पूर्व अध्यक्ष हिरेन भानु और उनकी पत्नी, पूर्व उपाध्यक्ष गौरी भानु शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2025 पर 10:58 PM
122 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में बिजनेसमैन की हुई गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन
122 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में बिजनेसमैन की हुई गिरफ्तारी

New India Cooperative Bank Scam : मुंबई पुलिस ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में व्यापारी जावेद आजम को गिरफ्तार किया है। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें सोमवार रात हिरासत में लिया। अब तक इस केस में सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि जावेद आजम को गिरफ्तार आरोपी उन्नतान अरुणाचलम के जरिए 18 करोड़ रुपये मिले थे। आजम, इलेक्ट्रिकल सामान का कारोबार करते हैं।

बैंक घोटाले में सातवीं गिरफ्तारी

अधिकारी ने बताया कि, बिजली के सामान के कारोबारी उन्नाथन अरुणाचलम भी जावेद आजम के संपर्क में थे। जांच में पता चला है कि उन्नाथन और उनके पिता मनोहर अरुणाचलम ने बैंक से 33 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

122 करोड़ का है घोटाला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें