Noida Workers Protest Update: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ वीडियो शेयर करने के आरोप में पुलिस ने उपद्रवियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। नोएडा में मजदूरों के हंगामे से जुड़े मामले में अब तक लगभग 65 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
