Odisha Disaster: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में पत्थर की एक खदान में चट्टानों का बड़ा हिस्सा गिरने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ढेंकानाल जिले के मोटांगा पुलिस स्टेशन के तहत गोपालपुर गांव के पास पत्थर की खदान में हुए जबरदस्त धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। अभी कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।
