Operation Sindoor News: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइंस ने जम्मू और श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों पर भारत के जवाबी हमले के बाद एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर सहित तमाम एयरलाइनों ने बुधवार को जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर और जोधपुर सहित कई उत्तर भारतीय शहरों के लिए उड़ानें रद्द कर दीं।
